नाज़िम कादिर के आवास पर जन चौपाल का आयोजन पहुंचे रवि चौधरी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

रविवार को ग्राम मुस्तफापुर बदेहरा थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुरादाबाद की ओर से प्रवक्ता नाज़िम क़ादिर के आवास पर जन-चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं प्रवक्ता नाज़िम क़ादिर ने किया।

जन-चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि श्री रवि चौधरी जी ने प्रतिभाग किया। रवि चौधरी जी ने क्षेत्र की जनता, किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश में योगी सरकार होने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा कई ग्रामीणों की कृषि भूमि पर अवैध कब्ज़े किए जा रहे हैं, जिससे गरीब किसान अत्यंत पीड़ित और व्यथित हैं।

किसानों की भावुक व्यथा सुनने के पश्चात श्री रवि चौधरी जी ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक किसान की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाया जाएगा तथा संबंधित भ्रष्ट अधिकारियों और ग्राम प्रधान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव गरीब, किसान और वंचितों के हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
महासचिव गौरव कुमार, संगठन मंत्री अमित चौधरी, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, महानगर महामंत्री आशु रस्तोगी, हर्ष गौतम, आर्यन, राहुल चौहान आदि शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त ग्राम मुस्तफापुर बदेहरा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पीड़ित किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बदेहरा ग्राम प्रधान सराफ़त, इरशाद, हशमत अली, सलमान, जुबैर, इश्रार, फरियाद, सुरेश, आसिफ, नफीस, शाविर अली, नवी जान, यासीन, अमान अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जन-चौपाल में भाग लेकर अपनी समस्याएँ रखीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version