भोपाल में ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, करीब 100 लोगों ने लिया लाभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल शहर के कबाड़खाना क्षेत्र में ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा तायफा मंसूरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

भोपाल में ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, करीब 100 लोगों ने लिया लाभ | New India Times


संस्था के अध्यक्ष सईद उर रहमान ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था। जांच के दौरान नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने लोगों की आंखों की स्क्रीनिंग की, दृष्टि परीक्षण किया और ज़रूरत पड़ने पर आगे के उपचार की सलाह भी दी।

शिविर में कुल लगभग 100 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। कई बुजुर्ग और महिलाएं, जो नियमित जांच नहीं करा पातीं, उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version