शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

दिनांक 22.11.2025 को जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा थाना करमा पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना करमा का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई तथा जनसुनवाई से संबंधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
