मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
अल-मअहद अल-आली अल-इस्लामी, हैदराबाद के तत्वावधान में 21, 22 और 23 नवंबर 2025 को तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन “भारत की निर्माण और विकास में मुसलमानों का हिस्सा”शीर्षक के तहत किया जा रहा है। इस सेमिनार में जहाँ देशभर की नामचीन शैक्षणिक, सामाजिक और शोधपरक हस्तियों ने भाग लिया, वहीं ऐतिहासिक नगर दारूस-सुरूर बुरहानपुर से भी दारुलउलूम शेख अली मुत्तक़ी आदिलपुरा बुरहानपुर और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शाखा बुरहानपुर से संबद्ध प्रसिद्ध शैक्षणिक और धार्मिक शख्सियत (इस्लामी धार्मिक विद्वान) मुफ़्ती मोहम्मद अज़हर मुत्तक़ी को भी इस सेमिनार में सम्मिलित होकर बुरहानपुर ज़िले के प्रभावी प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त हुआ।
सेमिनार में विभिन्न विषयों पर शोधपरक लेख प्रस्तुत किए गए, जिनमें वतन-ए-अज़ीज़ भारत की तामीर व तरक़्क़ी, वैज्ञानिक एवं सामाजिक सेवाएँ, जंगे आज़ादी में मुसलमानों की भूमिका, शिक्षा और तहज़ीब का फ़रोग तथा विज्ञान और समाज के क्षेत्रों में मुसलमानों की ऐतिहासिक सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण सेमिनार में बुरहानपुर से युवा धार्मिक विद्वान मुफ्ती मोहम्मद अज़हर मुत्तक़ी क़ासमी (नायब क़ाज़ी-ए-शरीअत, बुरहानपुर) ने भी विशेष रूप से शिरकत की और अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया, जिसकी सर्वत्र सराहना की गई।
अल-मअहद अल-आली अल-इस्लामी, हैदराबाद की ओर से सेमिनार में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए उत्कृष्ट प्रबंध किए गए, वहीं मजलिस-ए-इस्तेक़बालिया ने देशभर से आए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
