पत्रकार को धमकाने के मामले में एसडीएम ने बनाई तीन सदस्यीय जांच समिति, रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्रकार को धमकाने के मामले में एसडीएम ने बनाई तीन सदस्यीय जांच समिति, रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत दमुआ पत्रकार मोहसिन चिश्ती को फोन पर धमकाने और अभद्रता किए जाने के मामले में एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में नायब तहसीलदार मोहित बोरकर, डॉ. ए. अख्तर तथा डॉ. सोनम यादव शामिल रहीं। बुधवार को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो घंटे तक जांच प्रक्रिया चली।

जांच के दौरान पक्ष डॉ. संजना आचार्य और अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज किए गए। वहीं शिकायतकर्ता पत्रकार मोहसिन चिश्ती के बयान भी लिए गए। जांच दौरान पत्रकार द्वारा मामले से जुड़े सबूत, रिकॉर्डिंग और दस्तावेज जांच टीम को सौंपे गए।

समिति ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया, ताकि घटना दिवस पर डॉक्टरों और स्टाफ की वास्तविक उपस्थिति की पुष्टि की जा सके। जांच पूर्ण होने के बाद जांच अधिकारी  मोहित बोरकर द्वारा बताया गया कि जांच टीम ने जांच कर ली है अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version