सलमान, रायबरेली ( उत्तर प्रदेश ), NIT;
खीरों थाना क्षेत्र के पुराना खीरों निवासी पप्पू 35 वर्ष पुत्र जाबिरअली से मामूली बात पर तकरार होने पर गांव के ही मुनेश पासी नामक व्यक्ति ने सिर पर फावड़ा मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां से पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। घायल पप्पू के अनुसार गांव के किनारे एक तालाब में गांव के ही मुनेश पासी पानी निकाल रहे थे इसी दौरान वहां जाकर उन्हें पानी निकालने से मना किया जिससे नाराज होकर मुनेश ने फावड़ा से सिर पर वार कर दिया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर मेरी जान बचायी। थानाध्यक्ष खीरों अनिल सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा लिखकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
