थाना कोतमा पुलिस द्वारा अवैध रेत चोरी एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार दो कार्यवाही | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर, (मप्र), NIT:

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान के निर्देशन तथा श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर और श्रीमान् एस.डी.ओ.पी. महोदय, कोतमा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी, कोतमा, निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में, लगातार दो दिनों से अवैध रेत चोरी और परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहियाँ की जा रही हैं।

1. पहली कार्रवाई (दिनांक 15.11.2025):
दिनांक 15.11.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि केवई नदी के पचखुरा घाट से रेत चोरी कर एक ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खमरौन्ध रोड पर एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर अवैध रेत से भरा हुआ मिला। वाहन चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम ऋतु प्रकाश दुबे उर्फ शनि पिता रामजी दुबे, निवासी सारंगगढ़ बताया।

जब ट्रैक्टर में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज़ माँगे गए, तो उसने दस्तावेज़ नहीं होना बताया और ट्रैक्टर स्वयं का होना बताया। ट्राली में अवैध रूप से लगभग 03 घन मीटर रेत लोड थी। आरोपी वाहन चालक ऋतु प्रकाश दुबे के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, रेत से भरे ट्रैक्टर मय ट्राली को ज़ब्त किया गया।

2. दूसरी कार्रवाई (दिनांक 18.11.2025):
दिनांक 18.11.2025 को थाना प्रभारी, कोतमा को मुखबिर से सूचना मिली कि केवई नदी के बमूर घाट से रेत चोरी कर एक ट्रैक्टर में लोड किया गया है और वह लहसुई तरफ जाने वाला है। उक्त मुखबिर की सूचना पर थाना कोतमा पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश कुमार पाव पिता देवनाथ पाव, निवासी चंगेरी के कब्जे से अवैध रेत लोड ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया।

आरोपी वाहन चालक मुकेश कुमार पाव, ट्रैक्टर मालिक एवं राजा उर्फ असरफ के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, रेत लोड ट्रैक्टर मय ट्राली को ज़ब्त किया गया।

उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी कोतमा, निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ प्र.आर. रामखेलावन यादव, प्र.आर. भानु प्रताप सिंह एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version