अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खुनियांव विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (BDO) विजय सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने की प्रक्रिया का व्यापक निरीक्षण किया और ग्रामीणों को इस विषय में आवश्यक जानकारी दी।

कई पंचायतों का किया निरीक्षण
खंड विकास अधिकारी विजय सिंह ने 18 नवंबर 2025 को विकास क्षेत्र की रमवापुर कली, नागापार, करही खास, पचमोहनी, तिघरा घाट, महुआ पाठक, डडवा पाण्डेय, तिघरी राय, बलिभद्रपुर उर्फ गोबरहा सहित आदि ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ (BLO) से एसआईआर फॉर्म के वितरण, ग्रामीणों से फॉर्म भरवाने और पूर्ण किए गए फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड करने की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बीएलओ को सख्त निर्देश
खंड विकास अधिकारी ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर फॉर्म से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा फॉर्म भरने और अपलोड करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
ग्रामीणों को महत्व बताया
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों को एसआईआर फॉर्म के महत्व और पूरी प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को फॉर्म सही तरीके से भरने और आवश्यक दस्तावेज समयानुसार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
इस निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत सचिव मोईदुर्रहमान, पीयूष पाण्डेय, देवदत्त चौधरी, आनंद कुमार सहित अन्य सचिव उपस्थित रहे।
