शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना मदनपुर क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात जोरदार धमाके के साथ एक कॉफी मशीन फट गई।

दरअसल, अंकित नामक व्यक्ति की बहन की बारात सोमवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद से आई थी। शादी समारोह में सुनील नाम का व्यक्ति मेहमानों के लिए कॉफी बना रहा था। इसी दौरान देर रात कॉफी मशीन अचानक तेज आवाज के साथ फट गई।

इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बझेड़ा गांव निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version