ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

नगर के खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित | New India Times
प्रथम विजेता – उजाला  भुरौलीडीह (कठेला शर्की)
द्वितीय विजेता – मानिशा, झकाहियाँ
तृतीय विजेता – रमेशा, राजपुर

चेयरमैन विकास जायसवाल ने सलामी स्वीकार करने के बाद दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही बच्चों में जोश और उत्साह का संचार हो गया। मैदान में खेल कौशल दिखाते समय छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास और मनोबल देखते ही बनता था।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच संचालन करते हुए विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version