मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कफ सिरप कांड में बच्चों की मृत्यु होने के कारण इस वर्ष त्यौहार फींके रहे। जुन्नारदेव सहित पूरे छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप कांड किसी से छुपा नहीं है, जिसमें लगभग 28 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है।

इस घटना ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है, और यही कारण है कि इस वर्ष की दिवाली फीकी नज़र आई।

इस बीच, पूरी कांग्रेस मिलकर जिले भर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाने जा रही है और जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम प्रस्तावित भी हैं।

जुन्नारदेव दौरे पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान कफ सिरप कांड का मुद्दा गरमाया था, जिसके चलते विधायक उमंग सिंघार ने भाजपा सांसद पर जमकर निशाना साधा था।

अब वही कांग्रेस, जिसने दिवाली को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया था, वह खुद धूमधाम से जन्मदिन मनाने जा रही है। मानो यह सादगी की बात अब कांग्रेस पर लागू नहीं होती हो।
