रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज के प्रशिष्य, युग प्रभावक, राष्ट्रसंत, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब का 90 वा जन्मोत्सव स्थानीय जैन श्रीसंघ में 3 दिवसीय महोत्सव के साथ मनाया जा रहा है।उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया एवं महिला परिषद प्रचार मंत्री श्रीमती वर्षा जैन ने बताया कि, महोत्सव के पहले दिवस सोमवार को श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक, महिला, तरुण परिषद परिवार द्वारा सेवा कार्यों के साथ महोत्सव शुभारंभ किया गया, जिसमें राम रोटी अणु दरबार में निराश्रितों एवं असहायों को भोजन वितरित किया गया, जिसमें परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया एवं महिला परिषद प्रचार मंत्री श्रीमती वर्षा जैन ने बताया कि, महोत्सव के पहले दिवस सोमवार को श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक, महिला, तरुण परिषद परिवार द्वारा सेवा कार्यों के साथ महोत्सव शुभारंभ किया गया, जिसमें राम रोटी अणु दरबार में निराश्रितों एवं असहायों को भोजन वितरित किया गया, जिसमें परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं दोपहर में श्री हनुमंत आश्रम पीपलखुटा तीर्थ पर पहुंचकर परिषद परिवार द्वारा गौसेवा का कार्य किया। गौशाला में उपस्थित 100 से अधिक गौधन को को घास, गुड़ आदि खिलाया गया एवं वहां उपस्थित जरूरतमंद को वस्त्र भी वितरित किए गए।
मंगलवार को मनेगा जन्मोत्सव होंगे विविध आयोजन
मंगलवार को पुण्य सम्राट गुरुदेव का 90 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने बताया कि, दोपहर में प्रसादी वितरण, श्री राजेन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन का लाभ सुभाष, सुरेश, मनीष लोढ़ा एवं श्री जयंतसेनसूरी अष्टप्रकारी पूजन का लाभ श्री शांतिलाल, राकेश, आदिश लोढ़ा परिवार द्वारा लिया ग्राम। दोपहर में जन्मोत्सव वरघोड़ा, स्वामीवात्सलय, 90 दीप प्रज्वलन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।
बुधवार को होगा आयम्बिल का आयोजन
तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, त्रिदिवसीय महोत्सव में बुधवार को सामूहिक आयम्बिल का आयोजन श्रीसंघ द्वारा किया जाएगा, जिसका कि लाभ श्रीमती बसंतीदेवी किशोरमल खिमावत परिवार द्वारा लिया गया।
