मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जनसभा सम्पन्न | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251116-WA0073.mp4
New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर सहित 6 पंचायतों को मैहर जिले से पृथक कर रीवा जिले में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर ग्राम पंचायतों में विशेष बैठक जन सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुकुन्दपुर, आमिन, धोबहट, परसिया, आनन्दगढ़, पपरा आदि गांवों के लोग रीवा जिले में जुड़ना चाहते हैं।

मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जनसभा सम्पन्न | New India Times

किन्तु राजनीतिक दल के नेता गण जनता जनार्दन के हित को न देखते हुए अपने -अपने हित के लिए जनता जनार्दन को पचासों वर्ष पीछे धकेलने के चक्कर में जनता जनार्दन को पीसते हुए रीवा जिला में जुड़ने का विरोध कर रहे हैं। जिस कारण उक्त सभी पंचायतों के 95% जनता जनार्दन रीवा जिले से जुड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जिस कारण उक्त सभी पंचायतों के लोग  मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर आमसभा, बैठक के माध्यम से शासन प्रशासन और पुर्नगठन आयोग का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिसके तारतम्य में कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में मिशन के अध्यक्ष मुख्य अतिथि कौशलेंद्र शरण शुक्ल सचिव एडवोकेट राजमणि सिंह संरक्षक कुंज बिहारी मिश्र, मार्गदर्शक मिजाजी लाल तिवारी सेवानिवृत्त स्टेनों आयुक्त रीवा, उमेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह, मृत्युंजय द्विवेदी, विनोद कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष चंडिकेश्वर सिंह तिवारी परसिया, साधूलाल विश्वकर्मा सह सचिव, मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इसहाक मदनी, सह मीडिया प्रभारी सुदामा नामदेव, अनिल द्विवेदी कमलाकर पाण्डेय, दिनेश सिंह बघेल, शिवेंद्र कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी, सीताशरण गुप्ता साहित्यकार,आदि -आदि मिशन के पदाधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधन ब्यक्त किये।‌

सीता शरण गुप्ता ने बताया कि जब उक्त सभी पंचायतों को सतना जिले से मैहर में जोड़ा जा रहा था तब मोहम्मद इसहाक मदनी वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा उक्त सभी पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम जनता और उक्त सभी पंचायतों के सरपंचों से हस्ताक्षर कराकर 3 अक्टूबर 23 को जिला कलेक्टर सतना के पास उक्त सभी पंचायतों को रीवा जिले में जोड़ने के लिए आवेदन किया गया था।

जिसकी सुनवाई जिला कलेक्टर सतना के द्वारा की गई थी जिसमें श्री मदनी के साथ स्वर्गीय श्री जयकृष्ण पाण्डेय ने सुनवाई में उपस्थित होकर विधिवत प्रशासन के रजिस्टर में और दर्ज कराई गई थी। जिसमें कलेक्टर सतना ने एक लेटर राज्य शासन के पास भेजा था।जिस कारण उक्त सभी पंचायतों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई किन्तु राजनीतिक दल के नेताओं के विरोध के चलते उक्त सभी पंचायतों के रहवासियों को यह जद्दोजेहद करना पड़ रहा है।

वहीं मिशन के सचिव एडवोकेट राजमणि सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि उक्त सभी पंचायतों को रीवा जिले में जोड़ने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन, कलेक्टर मैहर, आयुक्त रीवा, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री भोपाल, पुर्नगठन आयोग भोपाल, प्रधानमंत्री भारत सरकार आदि-आदि के पास आवेदन किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित लोगों के द्वारा यह अभिव्यक्त किया गया है कि यदि उक्त सभी पंचायतों को रीवा जिले से नहीं जोड़ा जायेगा तो उक्त सभी पंचायतों के लोग आने वाले चुनाव का भी वहिष्कार करेंगे। और साथ हीं धरना प्रदर्शन आमरण अनशन जारी किया जायेगा।

कार्यक्रम में आये हुए सभी पंचायतों की जनता जनार्दन में रीवा जिले से जुड़ने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शिवेश सिंह चंदेल (राहुल भैय्या) ने अपने उद्बोधन में आये हुए लोगों को काफी उत्साहित किये। कार्यक्रम में मिशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शरण शुक्ल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम समापन पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का आटिका महाप्रसाद ग्रहण कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version