अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
दिवाली के अवसर पर पकड़े गए अवैध पटाखों को गोंडा से आई विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटवा पुलिस ने नष्ट कर दिया।

इटवा थाना क्षेत्र में दिवाली के दौरान जब्त किए गए अवैध पटाखों को 14 नवंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे करहिया पुल के पास सुरक्षित स्थान पर इटवा पुलिस ने गोंडा से आई स्पेशल बम डिस्पोज़ल और तकनीकी टीम की मदद से सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिवाली के समय बिना लाइसेंस बिक्री के लिए रखे गए अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के भंडारण की शिकायत मिलने पर इटवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन पटाखों को बरामद किया था।
इन पटाखों को नष्ट करने की प्रक्रिया गोंडा जिले से आई विशेषज्ञ टीम, इटवा थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की निगरानी में विधि सम्मत पूरी की गई।
थाना अध्यक्ष इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दिवाली के समय दुर्घटनाओं को रोकने और अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाने के लिए शासन स्तर से जारी गाइडलाइन के तहत यह अभियान चलाया गया था। ये पटाखे अधिक समय तक रखना जोखिम भरा था, इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन्हें नष्ट किया गया।
