नए सीमेंट कांक्रीट रोड से यातायात होगा सुगम: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को उपनगर ग्वालियर के वार्ड-14 स्थित न्यू तुलसी बिहार से गायत्री नगर की पुलिया तक बनने वाले नवीन सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क 18.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री तोमर ने कहा कि “आपके सेवक का संकल्प है कि मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करते हुए हर मोहल्ले तक सुगम सुविधाएँ पहुँचाई जाएँ। इसी कड़ी में यह नया मार्ग क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।”

भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी सहित ओम प्रकाश नामदेव, दीपक मनपुरिया, संजय शर्मा, उदय राज तोमर, के. के. कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें।

उन्होंने कहा कि नागरिकों से किए गए वादों के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि वे लंबे समय तक टिकाऊ रहें, इसलिए सीमेंट कांक्रीट रोड बनाए जा रहे हैं।

स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए हर कॉलोनी में पार्कों का विकास किया जा रहा है तथा सीवेज सिस्टम को भी सुधारा जा रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version