राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बीती दोपहर आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग 1033 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पसगवां भेजा गया। रास्ते में ही एक घायल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान छविनाथ गुप्ता (50 वर्ष), निवासी धर्माखेड़ा के रूप में हुई है, जबकि घायल अभिषेक और हिमांशु शर्मा, दोनों निवासी मुबारकपुर, बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक छविनाथ गुप्ता लिधियाई गांव की ओर से हाईवे पर आ रहे थे, तभी शाहजहांपुर की दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version