महाराजा होटल की छत पर जुआ खेलते दबोचे गए 8 आरोपी, पुलिस ने देर रात की छापेमारी | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महाराजा होटल की छत पर जुआ खेलते दबोचे गए 8 आरोपी, पुलिस ने देर रात की छापेमारी | New India Times

छिंदवाड़ा जिला के चांदामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजा होटल की छत पर बीती रात पुलिस ने जुआफड़ पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 52 ताश के पत्ते, ₹14,260 नगद राशि और 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।

पकड़े गए जुआरी:
तौकिर पिता शाबिर कुरैशी (25) वार्ड 18 चिकुवा मोहल्ला,
विशाल पिता हीरालाल विश्वकर्मा (31) वार्ड 14 सब्जी बाजार,
मोहम्मद सादिक पिता मोहम्मद बजीर (29) वार्ड 17 नागद्वारी चौक परासिया,
हेमंत पिता सुनील बरखे (25) वार्ड 11 न्यूटन,
शेख मुकद्दर उर्फ सोनू पिता शेख मुस्ताक (35) वार्ड 14 उर्दू स्कूल के पास चांदामेटा,
अनिल कुमार पिता दुर्गा प्रसाद साहू (35),
राहुल उर्फ हरीश पिता तुलाराम गुजर (25),
दीपक राव पिता नारायण राव निक्कम (40) — सभी निवासी मेगजीन लाइन, परासिया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वरी पटले के नेतृत्व में सउनि. रतिराम सिंह, सउनि. रामविलास तिवरी, सउनि. अमित यादव, प्रआर. भदैय सिंह मरावी, प्रआर. रंजीत विश्वकर्मा, आर. गणेश पहाडे, आर. रूपेश हिंगवे, आर. लक्ष्मण उइके, आर. विपिन वासाडे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य दशरथ श्रीवास की अहम भूमिका रही।

By nit

Exit mobile version