अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम पी सहारा स्कूल आरिफ नगर में आगामी 21 जनवरी को ज़िला जमीयत अहले हदीस भोपाल के तत्वाधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिस में अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन , स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक , कान , गला , रोग विशेषज्ञ, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। खास बात यह कि इस शिविर में मरीज़ों का इलाज निःशुल्क किया जायेगा। कैंप में सभी दवाएं भी मुफ्त में दी जायेंगी। इसके एलावा पैथालॉजी जांच एवं सोनोग्राफी जां पर विशेष छूट दिया जायेगा।

Masha Allah