कुश्ती दंगल जैसे आयोजन युवाओं में जोश और भाईचारा बढ़ाते हैं : डॉ. उपमन्यु | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राया क्षेत्र के ग्राम भंकरपुर बसैला में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल में छोटे-बड़े सैकड़ों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई (NUJI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

उन्होंने कहा कि आजकल देहात में कुश्ती-दंगल जैसे आयोजन धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। सरकार और समाजसेवियों को चाहिए कि वे कुश्ती दंगल और पहलवानों के प्रोत्साहन हेतु आगे आकर सहयोग करें। ऐसे आयोजनों से होनहार प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और चरित्र निर्माण तथा भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। हमें ऐसे पारंपरिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस विराट कुश्ती दंगल का आयोजन रामहरि प्रधान द्वारा किया गया था, जिसमें अंतिम मुकाबले का इनाम 5 लाख 51 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल रखा गया था।

दंगल में पूर्व सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रपाल सिंह पूर्णिया एडवोकेट, सूबेदार पंडित, समाजसेवी मनोज गोयल, अज्जू पहलवान, कान्हा पहलवान, सोनू पहलवान बसैला, विपिन पहलवान, कहेरी पहलवान बसैला, अजित पहलवान विसावली, सोहिल मथुरा, राममोहन विसावली, नरेश धर्मपुरा सहित कई नामी पहलवानों ने भाग लिया और अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की।

कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह, शिब्बो पहलवान, भूपेश अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह, हरिओम पहलवान आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version