11 महीने बाद भी नहीं मिली नई दुकानें, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

11 महीने बाद भी नहीं मिली नई दुकानें, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल | New India Times

30 दिसंबर 2024 — यह तारीख जुन्नारदेव के व्यापारियों के लिए कभी न भूलने वाली बन गई है। ब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा कई दुकानों को हटाया गया था। जानकारी के अनुसार, हटाए गए व्यापारी आज भी बेरोज़गारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

दुकानें टूट जाने के बाद व्यापारियों का रोज़गार पूरी तरह ठप हो गया है। त्योहारों के मौसम में भी उनका गुजर-बसर मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक इन व्यापारियों के पुनर्वास या नई दुकानें उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

वैसे भी जुन्नारदेव में खदानें बंद होने के बाद से व्यापार पहले ही मंदा पड़ा था। स्टेडियम क्षेत्र के दुकानदार जैसे-तैसे अपना जीवन यापन कर रहे थे, परंतु ब्रिज निर्माण के चलते उनकी दुकानें पूरी तरह हटा दी गईं।

स्थानीय व्यापारियों ने पिछले 11 महीनों में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार आवेदन और निवेदन किए, लेकिन अभी तक नई दुकानें बनाने या पुनर्वास की दिशा में कोई ठोस पहल नज़र नहीं आई है। इस कारण व्यापारियों में भारी नाराज़गी और निराशा का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version