मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना नवेगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आराडोंगरी के पास मेन रोड पर एक तेज़ रफ़्तार टू-व्हीलर चालक ने पैदल जा रहे बुज़ुर्ग समकू पिता मालिया (उम्र 50 वर्ष, निवासी आराडोंगरी) को टक्कर मार दी।
इस हादसे में समकू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुन्नारदेव अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल टू-व्हीलर वाहन एचएफ डीलक्स था। पुलिस ने ज़ीरो पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
