गुलशन परूथी, बड़वानी (मप्र), NIT:
स्वास्थ्य केंद्रों का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना है । कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त बातें सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य_सुविधाओं का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य_सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन केंद्र पहुंचकर दैनिक मरीजों की संख्या और पंजीयन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी आवश्यक जाँचें और उपचार सुविधाएँ अस्पताल में उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में उच्चतम स्तर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, क्योंकि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए साफ-सफाई अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
