मुबारक अली, शाहजहांपुर (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हर साल की तरह इस साल भी अकीदतमंदों ने ग्यारहवीं शरीफ का लंगर बड़े ही शौक ज़ौक़ से कराया। चौक मंडी रिक्शा स्टैंड पर मोहम्मद ज़ई मोहम्मद अली मार्केट सब्जी मंडी की ज़ानिब से व्यापारियों ने आज रोज बड़े पीर साहब की नियाज़ करा कर लंगर की शुरुआत की। इंतजामिया सरताज अली और आसिफ खान ने बताया की लंगर में सब लोगों ने हिस्सा लिया है। नियाज़ के बाद मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए गरीब, बेसहारा और बीमारों के लिए व्यापारियों के लिए दुआ की गई। लंगर में मुशीर, वसीम, मुनीर खान, हाशिम, तालिब, नाज़िम खान, मुल्ला, आरिफ खां आदि मौजूद रहे।
