स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, रिवर पार्क, बागपत में ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाओ’ अभियान के अंतर्गत “स्वदेशी उत्पादन और उपभोग में जनप्रतिनिधियों की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में बागपत जिले के विभिन्न ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ किया गया।

इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों ने एक मंच से अपने-अपने गांवों के स्थानीय उत्पादों की जानकारी साझा की। पाली गांव के ग्राम प्रधान गजेन्द्र चौहान ने कहा कि “स्वदेशी अपनाने के साथ-साथ स्वदेशी बनाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक वस्तुएं उत्पादित की जा सकें।”

निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी के पति रोहित धनकड़ ने बागपत जिले के विभिन्न गांवों में उत्पादित वस्तुओं की जानकारी दी। संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर शेफाली गोयल ने जिले की स्थानीय उत्पादों पर आधारित बनाई गई वेबसाइट की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष नागेन्द्र गोयल और सचिव शिखर चंद ने आए हुए ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष नागेन्द्र गोयल ने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि “हमारी संस्था क्षेत्र को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के अनेक कार्यों में भी संलग्न है।” ग्राम प्रधानों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी चौधरी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रवीण मलिक, प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सोनिया वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version