कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, 20 गौवंश बरामद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251108-WA0119.mp4
New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले में अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1,10,000 रुपये मूल्य के 20 गौवंश बरामद किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 08/11/2025 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि खाटू घाट क्षेत्र में कुछ लोग नदी की ओर से अवैध रूप से गौवंश को वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए स्थान पर रवाना हुए।

टीम ने झाड़ियों की आड़ में छिपकर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद नदी की दिशा से 4–5 व्यक्ति पैदल गौवंश (बैल व बछड़े) को रस्सी से खींचते और लकड़ी की आर से मारते हुए आते दिखाई दिए। पुलिस ने फोर्स की मदद से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम फिरोज तड़वी पिता छब्बू तड़वी (उम्र 40 वर्ष), निवासी सारोला, जिला बुरहानपुर बताया। आरोपी के कब्जे से 20 नग गौवंश जब्त किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि गौवंशों को वध हेतु बेरी मैदान स्थित कसाइयों के पास ले जाया जा रहा था।

मौके से फरार अन्य आरोपियों के नाम –
1- अशरफ पिता सुपडू तड़वी, निवासी सारोला
2- लाडला उर्फ असगर पिता प्यारे साहब तड़वी पठान, निवासी बाड़ा जैनाबाद
3- गोलू पिता रसीद तड़वी, निवासी सारोला
4- शेख जाकिर पिता शेख रसीद (उम्र 32 वर्ष), निवासी बेरी मैदान, बुरहानपुर

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक सीताराम सोलंकी, उप निरीक्षक विनोद कुमार गौड़, प्रधान आरक्षक राजकुमार पटेल, आरक्षक दारा सिंह, ज्ञानेश्वर चौधरी, राकेश शर्मा, दुष्यंत सोलंकी, मुकेश प्रजापति, सचिन ठाकुर, एवं करण डोडियार की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version