मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
‘दी अपना कमर्शियल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ बुरहानपुर ने अपने रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आमजन के हित में मोर्चरी बॉक्स दान किया। यह बॉक्स आरोग्य सेवा मंडल के अंतर्गत संचालित मातृ सेवा सदन हॉस्पिटल को सौंपा गया।
इस अवसर पर आरोग्य सेवा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह बिंद्रा, सचिव सुमित बोरले, माधव बिहारी अग्रवाल, जतनलाल सेठिया, संतोष श्रॉफ, तथा ‘दी अपना कमर्शियल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ के संस्थापक अध्यक्ष नीरज कक्कड़, अध्यक्ष शरद मोरे, संचालक धीरज पवार, राजेंद्र लाड, डॉ. नरेंद्र राजपूत, समाधान चौधरी एवं संस्था का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
संस्थापक अध्यक्ष नीरज कक्कड़ ने बताया कि आमजन के उपयोग के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सर्जिकल बेड, कमोड चेयर आदि सामग्री ‘दी अपना कमर्शियल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ कार्यालय न्यामतपुरा से उपलब्ध कराई जाएगी।
