मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
जिले में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06 नवम्बर 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल द्वारा आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, लालबाग बुरहानपुर को एक क्रिकेट नेट प्रदान की गई।
यह पहल पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई है। खिलाड़ियों की अभ्यास सुविधाओं को सुदृढ़ करने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नेट प्रदान की गई है।
इस अवसर पर CSP गौरव पाटिल ने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन एवं खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।
उद्देश्य: युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना
स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना
जिले को खेल क्षेत्र में अग्रणी बनाना।
