ताहिर मिर्जा, यवतमाल ( महाराष्ट्र ), NIT; 
यवतमाळ जिला के उमरखेड शहर में पिछले तिन-चार दिनों से शहर के हर सड़क, चौक व सार्वजनिक जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। इस कारवाई से नगर तो अतिक्रमण मुक्त हो रहा है लेकिन सैकड़ों गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिन जगहों पर अवैध रूप अतिक्रम किया गया है इन पर विज्ञत कुछ दिनों से पीडब्लूडी और नगर परिषद मिलकर संयुक्त रूप जीसीबी की सहायता से कारवाई कर रहे हैं।
बहुत से दुकानदारों ने भी कई फुट तक अवैध बांधकाम व अतिक्रमण कर रखी है, वह लोग ज्यादा नुकसान से बचने के लिए खुद ही अपने हाथों से अतिक्रमण किए गए हिस्से को तोड़ रहे हैं, लेकिन छोटे दुकानदार जैसे पान वाले, ठेले वाले आदि इस कारवाई में पूरी तरह बेरोजगार हो रहे हैं। इसलिए छोटे दुकानदारों नगरपालिका से उनके लिए मार्केट बनाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि गरीब दुकानदारों की मांग पर सत्ताधारी पार्टी ध्यान देती है या विपक्ष को मुद्दा बनाने का अवसर प्रदान करती है।
