महिला सम्मान के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर समिति द्वारा लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर 7 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे, भावना लाइब्रेरी, बीएसए रोड, मथुरा में लगाया जाएगा। इस अवसर पर युवा अपने रक्तदान से देश की सेवा करेंगे।

शिविर के संयोजक गंगा अग्रवाल ने कहा कि हम समय-समय पर देश में होने वाली प्रेरणादायक घटनाओं से प्रेरित होकर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। आज हमारी महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

भावना लाइब्रेरी के निर्देशक हेमंत अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। जो युवा रक्तदान करेंगे, उनका रक्त जरूरतमंद लोगों की सहायता में काम आएगा।

लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा कि हम समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करते रहते हैं ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version