अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी नगर में बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्मदिन बसपाईयों ने मिथला गार्डन में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काट कर खुशियां मनाई गईं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि बुंदेलखंड/कानपुर जोन प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि मायावती जी ने समता मूलक समाज की स्थापना करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हजारों साल से चली आ रही गैर बराबरी, ऊंच-नीच, भेद-भाव की परंपरा बंद होना चाहिए। यदि सबको बराबर के अधिकार मिलें तो समाज की दशा बदल जाए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी ने भेदभाव का अंत करने के लिए सभी को वोट का अधिकार एक हथियार के रूप में दिया था। उन्होंने कहा था कि सत्तारूपी मंदिर पर कब्जा करो। अभी भी छुआछूत व्याप्त है। कई ऐसे इलाके हैं जहां दलित चप्पल पहनकर नहीं निकल सकते। अंबेडकर जी ने कहा था कि यदि समय रहते लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में उनकी संताने उन्हें माफ नहीं करेंगी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमति अनुराधा शर्मा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, मंडल जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्या, वरिष्ठ नेता जुगल किशोर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अहिरवार, जिला जोन इंचार्ज रामबाबू चिरगईयां, मंडल संयोजक भाईचारा मुन्ना पाली, महेश गौतम पार्षद, वरिष्ठ बसपा नेता जगदीश यादव, महानगर अध्यक्ष आनन्द साहू, महानगर उपाध्यक्ष तबरेज मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष शमीम खान एड. शमीम खान समेत अन्य बसपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
