निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ऊंचडीह चौराहे पर शनिवार को राजू सोनी के निवास पर श्री खाटू श्याम जी का पावन जन्मोत्सव भव्य श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संपूर्ण स्थल को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों और रोशनी से सजाया गया था। भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा क्षेत्र “श्याममय” बन गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका कविता यादव ने बाबा श्याम के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त झूम उठे।
पंडित विजय श्याम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान “श्याम नाम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से अपने परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन की सफलता में स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में प्रिंस मिश्रा, रमेश सोनी, शुभम अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, राहुल पटवा, अजय पटवा, शिवम अग्रहरि, अशोक सोनी, राजाराम सोनी, हिमांशु अग्रहरि, राज अग्रहरि, महेंद्र अग्रहरि, हरिप्रसाद सोनी, नंदे तिवारी, चंदन अग्रहरि, संजय यादव, दानेश्वर द्विवेदी, आचार्य सूर्य प्रकाश द्विवेदी, मिनकु अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, दिनेश यादव, संतोष पटवा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
