भारत की एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई तिरंगा यात्रा | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत की एकता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांसद विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लेवानी से कामठी कला तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के प्रति योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को आम जनता तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नरेश कलम्बे, पार्षद दुर्गेश उईके, गोलू कोरडे, अशोक मानापूरे, राम ठाकरे, पार्षद मदन भांगे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जनआशीर्वाद प्राप्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version