देवरी नगरपालिका ने उड़ाई कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां, दीपावली और ग्यारह पर्व पर छोटे दुकानदारों से वसूले गए अवैध शुल्क | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगरपालिका ने उड़ाई कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां, दीपावली और ग्यारह पर्व पर छोटे दुकानदारों से वसूले गए अवैध शुल्क | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी. आर. द्वारा एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि दीपावली एवं ग्यारह पर्व के अवसर पर रेहड़ी-पटरी पर अस्थायी रूप से व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों, स्थानीय/ग्रामीण कारीगरों एवं गरीब महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों से कोई बाजार बैठकी या शुल्क नहीं लिया जाएगा।

देवरी नगरपालिका ने उड़ाई कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां, दीपावली और ग्यारह पर्व पर छोटे दुकानदारों से वसूले गए अवैध शुल्क | New India Times

मगर कलेक्टर के इस आदेश की देवरी नगरपालिका प्रशासन ने खुलेआम अवहेलना करते हुए छोटे दुकानदारों से अवैध रूप से शुल्क वसूले। दीपावली और ग्यारह पर्व दोनों ही अवसरों पर नगर पालिका के सीएमओ व राजस्व अधिकारी द्वारा सहजपुर तिराहा से लेकर सिविल लाइन तक सड़कों पर बैठे छोटे दुकानदारों — जैसे देवी प्रतिमा, पोस्टर, दिए, मिट्टी की मूर्तियाँ, फूल-माला और फल बेचने वालों — से अवैध रूप से बाजार बैठकी शुल्क लिया गया।

नगरपालिका प्रशासन को जिले के मुखिया (कलेक्टर) के आदेश की अवहेलना करने पर भी कोई डर नहीं दिखा। इस संबंध में पटेल वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने मामले की जानकारी मिलते ही सागर कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय को पत्र भेजकर शिकायत की, परंतु शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन ने अवैध वसूली जारी रखी।

ग्रामीण क्षेत्र से आए दुकानदार राजपाल राजपूत, टेकराम काछी, मुन्ना साहू, लखन पटेल आदि ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बावजूद दीपावली और ग्यारह पर्व पर हमसे बाजार बैठकी की रसीद काटी गई। जब हमने आदेश का हवाला दिया, तब भी नगरपालिका कर्मचारियों ने धमकी देकर पैसे ले लिए।

इनका कहना है :-
जब इस संबंध में कलेक्टर संदीप जी. आर. से बात की गई, तो उन्होंने कहा — “मैं अभी नगरपालिका देवरी के सीएमओ से बात करता हूँ।” वहीं एसडीएम महोदय का कहना था —
“इस संबंध में नगरपालिका सीएमओ से शिकायत करें, वही जवाब दे सकते हैं।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version