मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
बुरहानपुर के दिग्गज कांग्रेसी नेता, कांग्रेस पार्षद, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मोमिन जमात बुरहानपुर के सेक्रेटरी एडवोकेट उबैद उल्लाह सरदार मुतीअ उल्लाह @ एडवोकेट उबैद शेख के चश्मे-चिराग़ उसेदुल हक़ अंसारी (BMLT) द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक पैथोलॉजी लैब की स्थापना की गई है।
इसका शुभारंभ शहर के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर, सुन्नी धार्मिक विद्वान तथा मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के खतीब व इमाम हज़रत अल्लामा मौलाना कलीम अशरफ़ अशरफी के दस्ते-मुबारक से शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को एक सादे समारोह में शौकत मैदान, किंग टेलर के सामने संपन्न हुआ। शहर के मध्य क्षेत्र में इस पैथोलॉजी की स्थापना से शहरवासियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से मोमिन जमात बुरहानपुर के सरपरस्त अल्हाज आरिफ़ अंसारी अलीग, अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम अंसारी (पापा सेठ), मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अकील, डॉ. सलाहुद्दीन, डॉ. इमरान, डॉ. जावेद खान, डॉ. कैसर अंसारी, डॉ. शौकत अंसारी, यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉ. एजाज़ अनवर अंसारी सहित अनेक चिकित्सक, मोमिन जमात बुरहानपुर के सरपंच हज़रात, सरदारान-ए-मोमिन जमात और अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर एडवोकेट उबैद शेख एवं सरदार पैथोलॉजी के संचालक उसेदुल हक़ अंसारी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा। बताया गया कि इस फर्म का नाम एडवोकेट उबैद शेख ने अपने पिताश्री के नाम से समर्पित किया है।
