खकनार में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाला ऑनलाइन दुकान संचालक गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नायब तहसीलदार खकनार श्रीमती कविता सोलंकी द्वारा थाना खकनार में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि विनोद पिता चैनसिंग पंवार, निवासी पांगरी, द्वारा अपनी ऑनलाइन दुकान से कूटरचित (फर्जी) तरीके से हस्ताक्षर एवं रबर सील लगाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। आवेदन के आधार पर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 509/2025, धारा 318(4), 336(3), 337 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी ऑनलाइन दुकान पर कंप्यूटर और प्रिंटर के माध्यम से फर्जी हस्ताक्षर और सील तैयार कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया था।
पुलिस ने आरोपी की दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर और एक रबर सील जब्त किए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

महत्वपूर्ण भूमिका:
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उपनिरीक्षक रामेश्वर बकोरिया, सहायक उपनिरीक्षक तारक अली एवं मनीष कुमार, आरक्षक मंगल पालवी, विजेंद्र देवल्ये और अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version