समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने सरदार पटेल जयंती पर किया माल्यार्पण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने सरदार पटेल जयंती पर किया माल्यार्पण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के तत्वावधान में इलाहाबाद बैंक चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ तथा मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेश पटेल, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी व्यापार महासभा के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पुरी ने की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि आज हम भारत के लौहपुरुष, देश के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नमन कर रहे हैं।

देश की आज़ादी के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी — 560 से अधिक रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना। लेकिन उस समय देश के पास उस चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व मौजूद था — सरदार वल्लभभाई पटेल। उन्होंने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कराया और अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष को हम सभी नमन करते हैं।

मुख्य वक्ता स्वदेश पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प, अडिग इच्छाशक्ति और सिद्धांतनिष्ठ नेतृत्व के कारण ‘भारत के लौह पुरुष’ की उपाधि प्राप्त की। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद के शासन — दोनों की चुनौतियों का सामना दृढ़ता से किया और राष्ट्र को एकता का संदेश दिया।

अध्यक्षता करते हुए सत्येन्द्र पुरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे देशभक्त, निडर नेता और महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सर्वोपरि माना। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने खेड़ा सत्याग्रह और बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया। उनकी जयंती पर हम उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विकास चौरसिया ने किया तथा आभार राजेश सोनी लाला ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश सोनी लाला, मनीष रायकवार, हैदर अली, आशिष बाजपेयी, विशाल सिंह, विष्णु यादव, मानसिंह, विवेक पाण्डे, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version