अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिंड जिला के गोरमी सर्कल के ग्राम जरपुरा में सम्भागीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में आज मैच के फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ओर अम्बाह के बीच मैच खेला गया, जिसमें ग्वालियर विजेता ओर अम्बाह उप विजेता रही।
विजेता टीम को 4100 रूपये का पुरस्कार एवं उप विजेता को 2100 का नगद पुरस्कार एवं सभी खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण करने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं मेहगांव मंडी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मुख्य अथिति के रूप में एवं विशेष अथिति के रूप में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उपेंद्र राजोरिया मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद लोगों के बीच मंडी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा, खेल हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है, हमें जीवन में अपने महत्वपूर्ण समय में से कुछ समय खेलों को जरूर देना चाहिये। क्योंकि खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। खेल हम लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं। आज छोटे छोटे गांव में युवा खेलों से निकलकर बाहर आ रहे हैं, यह भिंड के लिऐ एक गौरव की बात है। विशेष अथिति उपेंद्र राजोरिया ने कहा की मुझे खुशी है की जरपुरा जैसे छोटे से गांव में आज इतना बड़ा टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। यह बड़ी बात है। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सत्य भान सिंह नरवरिया, प्रहलाद सिंह नरवरिया, संग्राम सिंह, बलवीर सिंह, जंडेलसिंह, जय सिंह, रामपाल, आकाश मुकुट सिंह आदि मौजूद थे।
