मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जो जनता के बीच प्रशासन का सच्चा और मानवीय चेहरा दिखाती है। कई महीनों से राशन से वंचित एक बुज़ुर्ग की ज़िंदगी में फिर से मुस्कान लौट आई — और इसका श्रेय जाता है अमरपाटन की तेज़तर्रार एवं संवेदनशील एसडीएम डॉ. आरती सिंह को।
जब पीड़ित बुज़ुर्ग आज एसडीएम कार्यालय पहुँचा और अपनी समस्या बताई, तो डॉ. आरती सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जनपद सीईओ से चर्चा की तथा सचिव को मौके पर जाकर फिंगर अपडेट करने के निर्देश दिए। नतीजा, कुछ ही घंटों में बुज़ुर्ग को उसका राशन का हक़ मिल गया।
एसडीएम के इस मानवीय कदम ने यह साबित कर दिया कि यदि अधिकारी संवेदनशील हों, तो सिस्टम जनता के वास्तव में कितना करीब आ सकता है।
गौरतलब है कि पीड़ित बुज़ुर्ग कई महीनों से परेशान था और पंचायत के चक्कर काट रहा था। आज जब वह निराश होकर एसडीएम के पास पहुँचा, तो उसकी समस्या का तत्काल समाधान हुआ।
अमरपाटन की जनता आज कह रही है — ऐसे अफसर ही हैं जो सच में बदलाव लाते हैं।
