ऊषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

त्रिमोहनी छठ घाट पर स्थित सैकड़ों गांवों के श्रद्धालुओं ने पवित्र सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन ऊषा अर्घ्य के साथ किया। चार दिवसीय इस पावन व्रत के तृतीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य का आयोजन 27 अक्टूबर की शाम को तथा चतुर्थ अनुष्ठान ऊषा अर्घ्य का आयोजन 28 अक्टूबर की सुबह हुआ।

छठ व्रती महिलाओं ने अपने परिवार के साथ सूर्य देव और छठी मैया से सबके सुख, समृद्धि, यश एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही एक स्थायी छठ घाट का उपहार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी महीने इस संबंध में विभाग को पत्र भेजा जाएगा। इस घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले छठ पर्व से पहले छठ घाट का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक सिद्धार्थनगर एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रतीक रॉय शर्मा ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम बिलास उर्फ बोला यादव द्वारा लगातार कई वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती रही हैं। इस वर्ष भी छठ घाट पर उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देखने को मिलीं।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी (वार्ड नं. 23) डॉ. गोविंद मौर्य प्रेमजी ने किया। वहीं दुर्गेश यादव ने व्यवस्थापक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वक्ता के रूप में ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव अखिलेश मौर्य, रामकृष्ण यादव, विनय जायसवाल, सोनू जायसवाल, जनार्दन जायसवाल, और सिब्बू बाबा ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version