शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
पीपीगंज क्षेत्र के तूर्कवलिया और आभूराम में छठ पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ अपने घरों से निकलकर छठ घाट की ओर प्रस्थान किए।
“एहि सूर्य! सहस्त्रांशो! तेजोराशे! जगत्पते!
अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर !!”
— वेद मंत्रों के उद्घोष और जयघोषों के बीच लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का यह महापर्व आज उगते हुए आदित्य देव भगवान को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ।
रात्रि से हो रही बारिश ने व्रती महिलाओं की परीक्षा ली, परंतु उनके साहस और श्रद्धा ने बारिश को मात दे दी। तेज हवा और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। आस्था की जीत हुई और छठ घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
