ढाबे के पीछे जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कटकुही में ढाबे के पीछे 52 पत्तों की महफिल में हार-जीत के दांव लगाए जा रहे थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई और मौके से 4 जुआरी पकड़े गए, जिनमें ओंकार, रेवाराम, सुनील और अंकित शामिल हैं। उनके पास से ₹2100 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी ढाबे के पीछे आरोपी कन्हैया के पास से अवैध अंग्रेजी शराब के 45 नग (कुल 16.360 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹8200 आंकी गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 179/25, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी तरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक लखन लाल सरेआम, प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेआम, आरक्षक रूमन मेरावी, आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक सोनू वरकड़े, आरक्षक रूपेश कोर्टे, और आरक्षक अरुण यादव की मुख्य भूमिका रही।पुलिस की इस छापेमारी में एक ही अभियान के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version