इटवा सीएचसी व गांवों में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा जारी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला एवं पुरुष का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा गांवों में भी एएनएम और सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।

उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने सोमवार को एक भेंटवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि हर पात्र नागरिक को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले।

‘घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान, देश हो रहा आयुष्मान’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु सीएचसी इटवा पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं।

इटवा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ तथा गांव-गांव में एएनएम द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के सुपरवाइजर द्वारा इस कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। कार्ड बनने के बाद लाभार्थी किसी भी सरकारी या आयुष्मान सूचीबद्ध निजी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version