शादी का प्रलोभन देकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। इस मामले पर महिला उप निरीक्षक पूनम उईके ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर जनवरी में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता 15 वर्षीय बालिका है और 11वीं की छात्रा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बाहर रहकर काम करने वाले माता-पिता महीनों बाद घर पहुंचे तो बालिका कुछ महीनों की गर्भवती दिखी।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 387/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version