शाहजहांपुर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महानगर शाहजहांपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सीएम ग्रेडेड रोड फेज-2 योजना के अंतर्गत सदर थाना चौराहे से नगर निगम कार्यालय, तिलक पार्क, लाल इमली चौराहा, हॉकी क्लब, कवि किराया मार्ग होते हुए विश्वनाथ मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क निर्माण की कुल लंबाई 1.07 किलोमीटर है, जिस पर लगभग 1422.38 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस सड़क की विशेषताओं में ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को भूमिगत करना, विभिन्न सेवाओं की पाइप लाइनों को HDPE पाइप के माध्यम से नीचे डालना, सीवर और वाटर लाइन का कार्य, फुटपाथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।
निर्माण कार्य की निर्धारित समय सीमा 24 अक्टूबर 2026 तक तय की गई है।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियंता निर्माण सहित पार्षदगण और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version