मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
एक ओर मध्य प्रदेश के मुख्य डॉक्टर मोहन यादव द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ गांवों के जिम्मेदार इसके उलट नजर आते हैं। जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के परदेसी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 8 में नाली निर्माण के बाद से सफाई नहीं होने और गंदगी व बदबू से ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां लगातार मच्छर पनप रहे थे, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा था। इसके चलते उन्होंने स्वयं ही सफाई करने का बीड़ा उठाया।
ग्रामीणों ने गांव के जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। साफ-सफाई पर ध्यान न दिए जाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं। वार्ड वासियों ने शासन और प्रशासन से समय-समय पर सफाई करने की मांग की है।
