जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
नगर निगम में नई आयुक्त के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्व वसूली व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसमें 11 सहायक राजस्व निरीक्षकों को विभिन्न वार्डों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि 4 वार्ड प्रभारियों के वार्ड बदले गए हैं। इसके अलावा एक वार्ड प्रभारी को जोन के राजस्व विभाग में भेजा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
तबादला सूची:
वार्ड-37 के प्रभारी वीरेंद्र अहिरवार को वार्ड-64 भेजा गया है।
वार्ड-21 के प्रभारी अखंड प्रताप सिंह को वार्ड-37 का प्रभार दिया गया है।
वार्ड-38 के प्रभारी अंकित घूसर को वार्ड-27 का प्रभार दिया गया है।
वार्ड-25 के प्रभारी जयदीप मालाकार को वार्ड-38 भेजा गया है।
विभिन्न विभागों से वार्ड प्रभार दिए गए अधिकारी:
राकेश कुमार → वार्ड-35
मोहित मालवीय → वार्ड-07
पुष्पेंद्र सिंह सोनगरा → वार्ड-25
सुमित कुशवाहा → वार्ड-21
अक्षय शर्मा → वार्ड-42
योगिता नंदा → वार्ड-31
शालिनी दास → वार्ड-78
वहीं, वार्ड-42 के वार्ड प्रभारी नीरज करोसिया को जोन-20 के राजस्व विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
