अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
राजधानी भोपाल के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश का हनुमान गंज पुलिस खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन देन को लेकर आरोपी ने मृतक की चाकू से गला रेतकर शव को 80 फिट नाले में फेंक दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21.10.25 को सूचक आविद खान पिता रसीद खान उम्म्र 38 साल निवासी म.न. 27 गली नं.27 शारदा नगर नारियल खेडा थाना गौतम नगर भोपाल ने सूचना दिया कि साई बाबा मजार के पास 80 फीट रोड नाले के किनारे एक मुँह खुली बोरी है जिस में बोरी के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव है। उक्त सूचना पर थाना अशोका गार्डन भोपाल में मर्ग क्रमांक 60/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया गया तथा मृतक सईद का पोस्ट मार्टम एवं प्राथमिक कार्यवाही की गई । पीएम में मृतक सईद की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किया जाना पाया गया । सईद की गुमशुदगी के संबंध मे दिनांक 18.10.25 को थाना हनुमानगंज मे गुमइंसान क्रमांक 59/25 दर्ज किया गया था ।अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक सईद की हत्या करना पाया जाने पर थाना हनुमानगंज भोपाल में अपराध क्रमांक 525/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित कर रवाना कर अज्ञात आरोपी की तलास हेतु घटना स्थल व आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी साक्ष्यो व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आमिर कुरैशी पिता मुकीम कुरैशी उम्र 26 साल निवासी म.न.118 गली नं.04 गणगौर वाली बाव़डी के पास काजी कैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल को अभिरक्षा में लेकर अपराध सदर के संबंध में पूछताछ की गयी । जिसने बताया कि उसने सईद से 02 लाख रुपए लिए थे, जो सईद मुझसे अपने रुपए बार बार मांग कर मुझे परेशान करता था तथा धमकी देता था। मैने सईद उर्फ भन्नाट की धमकियो से परेशान होकर उसको जान से मारने की योजना बनाई और दिनांक 17/10/2025 को मै घर पर अकेला था मैने सईद को अपने घर पर बुलाया तो सईद मुझसे फिर से पैसे मांगने लगे और गाली गुफ्तार व विवाद कर हाथापाई करने लगे तो मैने पास मे पडी कैंची उठाकर उनके गले व गले के नीचे छाती मे घोप दी थी उसके बाद चाकू से उनका गला रेत दिया था फिर प्लास्टिक के कट्टे मे लपेटकर रात करीबन 02/00 बजे उसे अपने नीले कलर के बैट्री रिक्शा क्र एमपी04आरबी4196 मे ऱखकर ब्रिज के ऊपर से होते हुए 80 फीट रोड पर पहुचे जहां रास्ते मे 80 फिट (थाना अशोकागार्डन) नाले के पास अपनी बैट्री रिक्सा खडा कर नाले मे शव को फेक दिया था बाद आरोपी द्वारा घटना मे प्रयुक्त आलाजरर छुरी व बैटरी रिक्शा क्रमाक एमपी04 आरबी 4196 है जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः-*
1 आमिर कुरैशी पिता मुकीम कुरैशी उम्र 26 साल निवासी म.न.118 गली नं.04 गणगौर वाली बाव़डी के पास काजी कैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल
क्र अप क्रमांक धारा थाना
1 364/22 294,323,324,506,34 भादवि हनुमानगंज
*भूमिका-* वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि विवेक शर्मा(विवेचक),उनि अमितभदौरिया,आरक्षक,कार्य.प्रआर 2837 रामकृपाल मीणा, आरक्षक 1574 सलमान खान,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी, आरक्षक 3443 ममलेश तिलावदिया आर 3417 आशीष वर्मा,आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत,आरक्षक 3456 रोशन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही है ।
