झिरिया जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹51 हजार नकद जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश और जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि पुलिस थाना दमुआ क्षेत्र के झिरिया जंगल में जुआरियों द्वारा हार-जीत का दांव लगाते हुए ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जिसमें 6 जुआरियों को पकड़ा गया। उनके पास से 52 ताश के पत्ते और ₹51,000 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/25 दर्ज कर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, उपनिरीक्षक लेखन सिंह, एएसआई शैलेश सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक शिवराम, राघवेंद्र तथा अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version