अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम एवं ओटीपी की जानकारी लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।
भोपाल क्राइम ब्रांच एएसपी रश्मि मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि बीते 14/10/2017 को फरियादी गोकुल प्रसाद पिता लालाराम प्रसाद उम्र 59 वर्ष निवासी बजरिया ने थाना क्राइम ब्रांच को एक आवेदन देकर बताया कि एक अनजान का फोन आया और कहा गया कि मैं एसबीआई बैंक से बोल रहा हूँ, आप का एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर एटीएम और ओटीपी की जानकारी हासिल कर मेरे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिये। उक्त मामले की छानबीन करते हुये रवि कुमार गुप्ता पिता रतन प्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झंझारपुर रेलवे स्टेशन मोहल्ला थाना मघेपुर जिला मधुबनी बिहार, राजेश कुमार गुप्ता पिता मोहन प्रसाद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम झंझारपुर रेलवे स्टेशन मोहल्ला थाना मघेपुर जिला मधुबनी बिहार को हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
एएसपी मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह रोजाना लगातार लोगों को फोन लगाकर उन्हें झांसा दिया करते थे। दिन भर में वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम किया करते थे।
एएसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

ऐसे अपराधियो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।