रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी और धार्मिक आयोजनों के लिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ का जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया गया। सोशल मीडिया से लेकर प्रत्यक्ष रूप से भी उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। विदेशों से भी अनेक मित्रों व शुभचिंतकों के संदेश प्राप्त हुए।

इस अवसर पर पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्यों — हरिराम गिरधाणी, दिनेश बैरागी, आनंदीलाल पडियार, रजत कावड़िया, विकास बाफना, देवेंद्र जैन ‘नाना’ आदि ने मिलकर पप्पू भैया से केक कटवाया, उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और उपहार भेंट किए।मित्रमंडल के सदस्यों ने कहा कि “सुरेश चंद जैन पप्पू भैया जैसे सरल, विनम्र और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलते हैं।
उनकी सादगी और समाजसेवा के सभी लोग कायल हैं।”जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ ने सभी मित्रों, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सबका प्यार ही मेरी असली पूंजी है।
